Must Read

[200] Positive Gautam Buddha Quotes in Hindi

[200]-Most Inspiring Gautam Buddha Quotes in Hindi 

Must Read Gautam Buddha Quotes in Hindi : सिद्धार्थ गौतम बुद्ध ( Siddhartha Gautama Buddha ) या बुद्ध (Buddha) एक शिक्षक और रिलीजियस लीडर थे। उनकी teachings दुनिया भर के लाखों लोगों द्वारा सदियों से पढ़ी और अपनाई जाती हैं।

दुनिया भर के कई महान लोग बुद्ध के वचनों से प्रेरित रहे हैं। जैसे कि डॉ. भीमरावराम जी अंबेडकर (Dr. B.R. Ambedkar के नाम से प्रसिद्ध) 'बुद्ध और उनका धर्म" (The Buddha and His Dhamma) (1957) में कहते हैं, ''बुद्ध की शिक्षाएं अमर हैं, लेकिन खुद बुद्ध ने अपने विचारों के अमर होने की घोषणा नहीं की थी।  बुद्ध के धर्म में समय के अनुसार खुद को बदलने की क्षमता है, एक ऐसा गुण जिस पर कोई दूसरा धर्म खरा नहीं उतरता ... अब बौद्ध धर्म का आधार क्या है? यदि आप ध्यान से अध्ययन करते हैं, तो आप देखेंगे कि बौद्ध धर्म तर्क पर आधारित है। इसमें एक तरह का लचीलापन है, जो किसी अन्य धर्म में नहीं पाया जाता है।”

Watch Video : Best Buddha Quotes in Hindi


Last Quote by Gautam Buddha

“मैं खुशी से मर सकता हूं। मैंने अपने पूरे ज्ञान को बाँट दिया है। वह सब कुछ जो आपके लिए उपयोगी है, मैंने पहले ही दे दिया है। अब आप ज्ञान की रोशनी से खुद के मार्गदशर्क बनो|”
 - अस्सी वर्ष की आयु में अपने शरीर को छोड़ते हुए बुद्ध

Raasta aakaash mein nahin hai. Raasta dil mein hai.- Buddha Quotes in Hindi

1. रास्ता आकाश में नहीं है। रास्ता दिल में है।

2. आपका शरीर अनमोल है। यह जाग्रत होने के लिए हमारा वाहन है। इसका ध्यान रखें।"

3. यदि आप समस्या का हल निकाल सकते है तो फिर चिंता क्यों? और यदि समस्या का कोई समाधान नहीं है तो फिर चिंता करने का भी कोई फायदा ही नहीं|

4. खुद को जीतना दूसरों को जीतने से ज्यादा मुश्किल काम है|

5. अगर आपकी दिशा सही है, तो फिर आपको बस इतना करना है कि आप चलते रहें।" 

6. जो व्यक्ति अपने जीवन को समझदारी से जीता है उसे मरने से भी डर नहीं लगता| 

7. कोई भी व्यक्ति बहुत ज्यादा बोलते रहने से कुछ नहीं सीख पाता| समझदार व्यक्ति वही कहलाता है जोकि धीरज रखने वाला, क्रोधित न होने वाला और निडर होता है| 

8. आपका काम अपनी पसंद के काम को खोजना है और फिर उस काम में खुद को पूरी तरह से लगा देना है| 

9. खुशी, अच्छे स्वास्थ्य और बीती बातों को भूला देने से ज्यादा कुछ नहीं है।

10. जिस तरह से एक मोमबत्ती हजारों मोमबत्तियों को रौशन कर सकती है, और फिर भी उस मोमबत्ती की उम्र कम नहीं होती| उसी तरह से खुशियां भी बांटने से कम नहीं होती हैं|

Lord Buddha Quotes in Hindi

11. जिस तरह से हवा में मिट्टी उछालने पर वह मुहं पर ही गिरती है उसी तरह से वे मूर्ख व्यक्ति जो लोग अच्छे लोगों के साथ बुरा करने की कोशिश करते हैं, उनका खुद का ही बुरा होता है|

12. मौत-एक विचलित मन वाले व्यक्ति को उसी तरह से बहा कर ले जाती है, जिस तरह से बाढ़ में एक गावं के (नींद में डूबे हुए) लोग बह जाते हैं| 

ek hajaar khokhale shabdon se achchha vah shabd hai jisase shaanti haasil hotee hai| - Gautam Buddha Quotes in Hindi

13. एक हजार खोखले शब्दों से अच्छा वह शब्द है जिससे शांति हासिल होती है|

14. इस अंधी दुनिया में, मैं अमरता का नगाड़ा बजा रहा हूँ|

15 अगर आध्यात्मिक मार्ग पर चलने के लिए आपको कोई साथी नहीं मिलता तो अकेले चलिए।

Dard to tay hai, dukhee hona ya na hona aapake haath mein hai| - Positive Buddha Quotes in Hindi

16. दर्द तो तय है, दुखी होना या न होना आपके हाथ में है|

sabhee buraiyon se door rahane ke lie, achchhaee ka vikaas keejie aur apane man mein achchhe vichaar rakhiye-buddh aapase sirph yahee kahata hai| - Lord Buddha Quotes in hindi

17. सभी बुराइयों से दूर रहने के लिए, अच्छाई का विकास कीजिए और अपने मन में अच्छे विचार रखिये-बुद्ध आपसे सिर्फ यही कहता है|

18. बंधन सभी दुख की जड़ है।"

19. हर सुबह हम फिर से पैदा होते हैं। आज हम जो करते हैं वह सबसे ज्यादा मायने रखता है।

20. यह वस्तुओं का स्वभाव है की वही व्यक्ति जिसका मन एकाग्र होता है वही चीजों को उनके सही स्वरूप में देख पाता है|

Good Morning Buddha Quotes in Hindi

21. देखते समय सिर्फ देखें; सुनते समय केवल सुनें; महसूस करते समय केवल महसूस करें; सोचते समय केवल सोचें|

22. सभी व्यक्तियों को सजा से डर लगता है, सभी मौत से डरते हैं| बाकी लोगों को भी अपने जैसा ही समझिए, खुद किसी जीव को ना मारें और दूसरों को भी ऐसा करने से मना करें|

Maata-pita banana behad pyaara anubhav hai. utsaah se jeevan jeena aur khud par mahaarat haasil karana khushee deta hai - Mahatma Buddha Quotes in Hindi

23. माता-पिता बनना बेहद प्यारा अनुभव है। उत्साह से जीवन जीना और खुद पर महारत हासिल करना खुशी देता है।

24. तीन चीजें लंबे समय तक छिपी नहीं रह सकती हैं: सूर्य, चंद्रमा और सत्य।"

25. बुरे स्वभाव वाले व्यक्ति को अच्छाई से जीतें।

26. स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है, संतोष सबसे बड़ी संपत्ति और वफादारी सबसे अच्छा रिश्ता है।

27. खुशी हासिल करने का कोई रास्ता नहीं है खुशी ही रास्ता है|

Jo vyakti thode mein hee khush rahata hai sabase adhik usee ke paas hota hai - Positive Buddha Quotes in Hindi

28. जो व्यक्ति थोड़े में ही खुश रहता है सबसे अधिक उसी के पास होता है|

29. शांति अंदर से आती है इसकी तलाश बाहर मत कीजिए|

30. अगर आप वास्तव में खुद से प्यार करते हैं तो आप कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति को चोट नहीं पहुंचाएंगे|

Mahatma Buddha Quotes in Hindi

31. खुशी अपने आप नहीं मिलती यह आपके कर्मों से आती है|

32. कोई भी व्यक्ति सिर मुंडवाने से, या फिर उसके परिवार से, या फिर एक जाति में जनम लेने से संत नहीं बन जाता; जिस व्यक्ति में सच्चाई और विवेक होता है, वही धन्य है| वही संत है|

33. खुशी इस बात पर निर्भर नहीं करती क्या आपके पास क्या है या फिर आप कौन हैं यह पूरी तरह से आपके विचारों पर निर्भर करती है|

pooree duniya mein itana andhera nahin hai ki vah ek momabattee kee roshinee ko mita sake - Good Morning Buddha Quotes in Hindi

34. पूरी दुनिया में इतना अंधेरा नहीं है कि वह एक मोमबत्ती की रोशिनी को मिटा सके|

35. जिस तरह से लापरवाह रहने पर, घास जैसी नरम चीज की धार भी हाथ को घायल कर सकती है, उसी तरह से धर्म के असली स्वरूप को पहचानने में हुई गलती आपको नरक के दरवाजे पर पहुंचा सकती है|

36. अपने बराबर या फिर अपने से समझदार व्यक्तियों के साथ सफ़र कीजिये, मूर्खो के साथ सफ़र करने से अच्छा है अकेले सफ़र करना|

37. एक अनुशासित मन खुशी लाता है।

38. जिस तरह एक ठोस चट्टान तूफान से हिलती नहीं है, वैसे ही बुद्धिमान भी प्रशंसा या दोष से प्रभावित नहीं होते हैं।

Napharat ko napharat se nahin mitaaya ja sakata napharatako keval pyaar hee mita sakata hai yah ek puraana niyam hai| - Buddha Quotes in Hindi

39. नफरत को नफरत से नहीं मिटाया जा सकता नफरतको केवल प्यार ही मिटा सकता है यह एक पुराना नियम है|

40. झूठे व्यक्ति को सच्चाई से जीते|

Lord Buddha Quotes in Hindi

41. बांटने से खुशी कभी भी कम नहीं होती है|

42. अगर अगर आपको मेरी तरह बांटने की शक्ति के बारे में पता होता तो आप कभी भी बिना बांटे हुए खाना नहीं खाते|

43. एक जागे हुए व्यक्ति को रात बड़ी लम्बी लगती है| एक थके हुए व्यक्ति को मंजिल बड़ी दूर नजर आती है| सच्चे धर्म से बेखबर मूर्खों के लिए जीवन-मृत्यु का सिलसिला भी उतना ही लंबा होता है|

man sabhee maanasik avasthaon se oopar hai| - Buddha Quotes on Life in Hindi

44. मन सभी मानसिक अवस्थाओं से ऊपर है|

45. क्रोध को प्यार से, बुराई को अच्छाई से, स्वार्थी को उदारता से और झूंठे व्यक्ति को सच्चाई से जीते|

46. झरना बहुत शोर मचाता है लेकिन सागर गहरा और शांत होता है|

47. अगर आप अपने मन और शरीर को स्वस्थ रखना चाहते है तो आप न तो आप गुजरे हुए वक्त पर अफसोस करें और न भविष्य की चिंता करें और न ही समस्याओं का अनुमान लगाने की कोशिश करें बल्कि वर्तमान पल को समझदारी और ईमानदारी से जीएं|

48. त्रिगुणात्मक सत्य को सभी को सिखाएं: एक उदार हृदय, दयालु भाषण, और सेवा और करुणा का जीवन वे बातें हैं जो मानवता का नवीनीकरण करती हैं।

49. जो व्यक्ति, क्रोधित होने पर अपने गुस्से को संभाल सकता है वह उसे कुशल ड्राईवर की तरह है जोकि एक तेजी से भागती हुई गाडी को संभाल लेता है और जो ऐसा नहीं कर पाते वे केवल अपनी सीट पर बैठे हुए एक्सीडेंट का इन्तजार करते रहते हैं|

50. सोच समझ कर ही भरोसा करें अपना रास्ता खुद ढूंढे|

Buddha Quotes on Life in Hindi

51. जो व्यक्ति विचलित करने वाले विचारों से मुक्त होते हैं उन्हें शांति अवश्य मिलती है|

52. ज्ञानी व्यक्ति कभी नहीं मरते और जो नासमझ हैं वे तो पहले से ही मरे हुए हैं|

53. गरीब व्यक्तियों के प्रति उदार रहे|

54. सब कुछ समझने के लिए आपको हर चीज को माफ करना पड़ेगा|

55. शांतिप्रिय लोग आनंद से जीवन जीते हैं और उन पर हार या जीत का कोई प्रभाव नहीं पड़ता|

Ek-Ek boond se saagar banata hai| - Lord Buddha Quotes in hindi

56. एक-एक बूंद से सागर बनता है|

57. गुजरा वक्त गुजर चुका है भविष्य अभी दूर है वर्तमान पल ही वह समय है जिसमें आप जी सकते हैं|

58. एक वफादार, गुणी, प्रतिष्ठित और धनी व्यक्ति जो भी जगह चुनता है, वहाँ उसका सम्मान किया जाता है।

59. दुनिया हमेशा से तारीफ करने का और दोष निकालने का रास्ता ढूंढ लेती है यही होता आया है और यही होता रहेगा|

60. प्यार एक दूसरे के लिए सबसे आंतरिक आत्मा का उपहार है, इसलिए दोनों पूरे हो सकते हैं।

Buddha Quotes in Hindi with Images

61. अपना उद्धार खुद ही करें दूसरों पर निर्भर न रहे|

62. स्वस्थ रहना या बीमार रहना इंसान के अपने हाथ में है|

Khushiyaan baantane se kabhee bhee kam nahin hotee - Positive Buddha Quotes in Hindi

63. खुशियां बांटने से कभी भी कम नहीं होती|

64. हमेशा याद रखें कि बुरा कार्य अपने मन में बोझ रखने जैसा है|

65. शब्दों के पास नष्ट करने और स्वस्थ करने की दोनों शक्तियां होती है जब शब्द सच्चे और दयालु होते हैं तो वे हमारे जीवन को बदल सकते हैं|

66. अच्छे लोगों की चमक दूर से ही नजर आती है जिस तरह से पहाड़ों पर पड़ी हुई बर्फ चमकती है बुरे लोग उसी तरह से नजर नहीं आते जिस तरह से अंधेरी रात में चलाए हुए तीर नजर नहीं आते हैं|

agar aap kisee doosare ke lie diya jalaate hain to yah aapake raaste ko bhee roshan kar deta hai- Mahatma Buddha Quotes in Hindi

67. अगर आप किसी दूसरे के लिए दिया जलाते हैं तो यह आपके रास्ते को भी रोशन कर देता है|

68. जीभ एक तेज चाकू की तरह होती है यह बिना खून निकाले मारती है|

69. इस रास्ते से आगे बढ़े या फिर उस रास्ते से अंत में आप उसी जगह पर पहुंच जाएंगे जहां पर सभी दुनियाएं आपस में मिल जाती है और सब कुछ साफ हो जाता है|

70. आप एक सूखे पत्ते की तरह हैं, मौत एक हाथ की दूरी पर है, आपको बहुत दूर की यात्रा करनी है बताइए आप अपने साथ क्या ले जायेंगे?

Buddha Images with Quotes in Hindi 

71. यहां कुछ भी स्थाई नहीं है|

72. हर सुबह हम फिर से पैदा होते हैं। आज हम जो करते हैं वह सबसे ज्यादा मायने रखता है।

Agar koee kaam karane laayak hai, to use poore man se karo - Buddha Quotes in Hindi with Images

73. अगर कोई काम करने लायक है, तो उसे पूरे मन से करो।

74. हर दिन नया दिन होता है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि गुजरा हुआ कल कितना मुश्किल था आप हमेशा फिर से शुरुआत कर सकते हैं|

75. आप खुद अपने प्यार और स्नेह के उतने ही हकदार हैं जितना इस दुनिया में कोई भी अन्य व्यक्ति है|

76. सारे बुरे कार्य मन के कारण ही होते हैं अगर मन ही बदल जाए तो क्या बुरा कार्य हो सकता है?

77. आप सिर्फ उसे ही खोते हैं जिससे आप चिपके हुए रहते हैं|

Ham apane vichaaron ka hee parinaam hai man hee sab kuchh hai jo ham sochate hain vah ham ban jaate hain - Mahatma Buddha Quotes in Hindi

78. हम अपने विचारों का ही परिणाम है मन ही सब कुछ है जो हम सोचते हैं वह हम बन जाते हैं|

79. एक पल एक दिन को बदल सकता है एक दिन एक जीवन को बदल सकता है और एक जीवन इस दुनिया को बदल सकता है| 

80. सब कुछ हासिल करने में खुशी नहीं है सब कुछ दे देने में खुशी है|

Buddha Quotes in Hindi

81. जो व्यक्ति हमेशा दूसरों में दोष ढूंढता रहता है, उसके अपने दोष बढ़ते रहते है और फिर वह अपने-आप अपने दोषों को दूर नहीं कर सकता|

82. जिस तरह से एक तीर(arrow) बेचने वाला अपने तीर को सीधा करता है, उसी तरह से एक समझदार व्यक्ति खुद को साध लेता है|

83. जिस व्यक्ति का मन शांत होता है| जो व्यक्ति बोलते और अपना काम करते समय शांत रहता है| वह वही व्यक्ति होता है जिसने सच को हासिल कर लिया है और जो दुःख-तकलीफों से मुक्त हो चुका है|

84. दान कीजिए बेशक आपके पास थोड़ा ही हो|

85. आपका बड़े से बड़ा दुश्मन में आपको उतना नुकसान नहीं पहुंचा सकता जितना नुक्सान आपके अनियंत्रित विचार आपको पहुंचाते है|

86. अपने शरीर को स्वस्थ रखना एक कर्तव्य है वर्ना आप अपने मन को मजबूत और स्पष्ट नहीं रख पाएंगे|

Jeevan mein ek din ko samajhadaaree se jeena kaheen achchha hai bajaay ek hajaar saal tak bina dhyaan ke saadhana karane ke - Buddha Quotes on Life in Hindi

87. जीवन में एक दिन को समझदारी से जीना कहीं अच्छा है बजाय एक हजार साल तक बिना ध्यान के साधना करने के|

88. एक समझदार व्यक्ति के साथ रहकर भी एक मूर्ख व्यक्ति, अपने पूरे जीवन में भी, सच को उसी तरह से नहीं देख पाता, जिस तरह से एक चम्मच, सूप के स्वाद का आनंद नहीं ले पाती|

89. समस्या यह है कि आपको लगता है कि आपके पास समय है।

90. अपनी मंजिल पर पहुंचने से ज्यादा जरूरी है यात्रा अच्छी तरह से करना|

Positive Buddha Quotes in Hindi

91. गुजरे हुए कल में जीने की कोशिश ना करें और ना ही भविष्य के सपनों में डूबे रहें बल्कि अपने मन को वर्तमान पल पर फोकस करें|

92. वह व्यक्ति जो 50 लोगों से प्यार करता है उसके पास खुश होने के लिए 50 कारण होते हैं| जो किसी से प्यार नहीं करता उसके पास खुश रहने का कोई कारण नहीं होता|

93. अगर हम एक भी फूल के चमत्कार को स्पष्ट रूप से देख पाए तो हमारा पूरा जीवन ही बदल जाएगा|

94. अगर आपको साथ निभाने के लिए अच्छा साथी ना मिले तो अकेले चलें उस हाथी की तरह जोकि अकेले ही जंगल में घूमता है| अकेले रहना कहीं अच्छा है बजाय उन लोगों के साथ के जोकि आप की प्रगति में बाधा बने|

95. जब तक आपके मन में नाराजगी के विचार पलते रहेंगे तब तक आप क्रोध भी रहेगा जैसे ही नाराजगी के विचरों को आप भुला देंगे वैसे ही क्रोध भी गायब हो जाएगा|

96. ऐसा काम जिसे करने में वर्तमान में तो दर्द हो लेकिन भविष्य में खुशी, उसे करने के लिए काफी अभ्यास की जरूरत होती है|

97. एक विचारहीन मनुष्य की प्यास एक बेल की तरह बढ़ती है वह एक जीवन से दुसरे जीवन की तरफ भागता है जैसे कि जंगल में एक बंदर फलों के पीछे भागता है|

98. बुरे कार्य करने वाला व्यक्ति इस संसार में शोक मनाता है, और वह अगले जनम में भी शोक मनाता है; वह दोनों में शोक मनाता है। जब वह अपने काम की बुराई देखता है तो वह दुःख में डूब जाता है।

99. अपना दिल अच्छे कामों को करने में लगाएं इससे बार-बार करें और आप खुशी से भर जाएंगे|

100. अंत में यही चीज सबसे ज्यादा मायने रखती हैं कि आपने कितनी अच्छी तरह से प्यार किया अपने जीवन को कितना भरपूर जिया और आपने कितनी गहराई से चीजों को माफ किया|

Gautam Buddha Quotes in Hindi

101. वास्तव में, ज्ञान ध्यान से पैदा होता है; ध्यान के बिना ज्ञान खो जाता है। ज्ञान की प्राप्ति और हानि के इस दुगुने मार्ग को जानकर, व्यक्ति को खुद को इस तरह से साधना चाहिए ताकि ज्ञान में वृद्धि हो।"

102. इंसान को एक बंधन मुक्त मन का निर्माण करना चाहिए जो कि ऊपर और नीचे और चारो तरफ फैला हुआ हो बिना किसी बाधा के, बिना किसी दुश्मन के, बिना किसी बदले की भावना के|

103. दुनिया नहीं जानती कि हम सभी का अंत यही पर होना है लेकिन जो लोग जानते हैं उनके सारे झगड़े एक ही बार में खत्म हो जाते है|

104. एक समझदार व्यक्ति अपने अंदर की कमियों को उसी तरह से दूर कर लेता है जिस तरह से एक सुनार चांदी की अशुद्धियों को, चुन-चुन कर, थोडा-थोडा करके और इस प्रक्रिया को बार-बार दोहरा कर, दूर करता है|

105. आप चाहे कितने ही पवित्र शब्द पढ़ लें आप चाहे कितने ही पवित्र शब्द बोल लें लेकिन जब तक आप उन्हें अपने जीवन में नहीं उतारते उनका क्या फायदा?

106. दूसरे लोगों के दोषों को ना देखें ना ही उनकी गलतियों या कमियों को इसके बजाय अपने खुद के कर्मों को देखे की आप क्या कर चुके हैं और क्या करना बाकी है|

107. अगर आप पर्याप्त रूप से शांत हैं तो आप इस ब्रह्मांड के प्रवाह को सुन पाएंगे इसकी लय ताल को महसूस कर पाएंगे खुशी इसके आगे रहती है और ध्यान इसकी चाबी है|

108. एक विचार जिसका विकास किया जाए और जिसे काम पर लगाया जाए वह उस विचार से कहीं ज्यादा जरूरी है जो सिर्फ एक विचार के रूप में मौजूद है|

109. ध्यान का विकास पानी की तरह करें जैसे की लोग साफ और गंदी चीजों को पाने में धोते हैं और पानी से ना तो डरता है ना अपमानित होता है और ना ही उसे घृणा होती है इसलिए आप अपने ध्यान का विकास भी पानी की तरह ही करना चाहिए|

Good Morning Buddha Quotes in Hindi

110. विश्वास के बिना आप आगे बढ़ ही नहीं सकते; इसलिए अगर आप धर्म को पाना चाहते हैं तो विश्वास कीजिये|

111. विश्वास ही बीज है, तपस्या ही बारिश है ज्ञान मेरा हल और बैल है|

112. यह सोचना हास्यास्पद है कि कोई दूसरा व्यक्ति आपको खुश या दुखी कर सकता है।

113. ध्यान से ज्ञान आता है ध्यान की कमी अज्ञानता को जन्म देती है इसे जाने क्या आप आगे बढ़ाता है और क्या आपको पीछे धकेल देता है

114. संदेह की आदत से अधिक भयानक कुछ भी नहीं है। संदेह लोगों को अलग करता है। यह एक ऐसा जहर है जो मित्रता को भंग कर देता है और सुखद संबंधों को तोड़ देता है। यह एक कांटा है जो परेशान करता है और दर्द देता है ; यह एक तलवार है जो मारती है।

115. कोई भी चीज कभी भी अकेले मौजूद नहीं होती हर एक चीज का संबंध हर दूसरी चीजों से हैं|

116. अपने अहंकार को ढीले-ढाले कपड़ों की तरह पहनें|

117. अकेलापन ऐसे व्यक्ति को खुशी देता है जो कि संतोषी है जिसने धर्म को के बारे में सुना है उसे साफ तौर पर देखा है|

118. आप उन चीजों की कदर नहीं करते जो आपके पास हैं तो फिर आपको खुशी कभी भी नहीं मिलेगी|

119. अस्तित्व का पूरा रहस्य है डर से मुक्त हो जाना कभी भी इस बात से ना डरें कि आपका क्या होगा किसी पर भी निर्भर ना रहे जिस वक्त आप सभी तरह की मदद को इनकार कर देते हैं आप आजाद हो जाते हैं|

120. गुस्से को अपने अंदर रखना ऐसा है जैसे कि आप खुद जहर पीकर किसी दूसरे आदमी के मरने की उम्मीद करें|

Positive Buddha Quotes in Hindi

121. जिससे एक माँ अपना जीवन देकर भी अपने बच्चे की रक्षा करती है इसी तरह से हर एक व्यक्ति को सभी जीवित वस्तुओं के प्रति एक बंधन मुक्त और प्यार से भरा ह्रदय रखना चाहिए|

122. यह दुनिया अंधी है! बहुत ही कम लोग चीजों को उसके सही स्वरूप में देख पाते हैं| ज़रा दुनिया को गौर से तो देखिए, यह राजा-महाराजाओं के रथ की तरह कितनी लुभावनी होती है| हालाँकि मूर्ख लोग इसमें डूबे रहते हैं, फिर भी समझदार लोगों को ये नहीं बाँध पाती|

यह पानी के एक बुलबुले की तरह कितना अस्थिर होती है! यह देखिए कि इसमें से कितना कुछ एक भ्रम की तरह होता है! जो व्यक्ति दुनिया को इस नजरिये से देखते हैं, यमराज को वे लोग नजर नहीं आते| खुद को ऊपर उठाइये! आलसी मत बनिए| धर्म द्वारा दिखाए गए अनेक रास्तों में से अच्छे रास्तों पर चलिए|

123. अगर थोड़े से आराम को छोड़ने से व्यक्ति एक बड़ी खुशी को देख पाता है, तो एक समझदार व्यक्ति को चाहिए कि वह थोड़े से आराम को छोड़कर बड़ी खुशी को हासिल करे|

124. गुजरे हुए कल को जाने दीजिये, भविष्य को जाने दीजिये, वर्तमान को भी जाने दीजिये, और अपने अस्तित्व की सीमाओं से बाहर झाँक कर देखिये| जब आपका मन पूरी तरह आजाद होता है तो आप जीवन-मृत्यु को उसके सही स्वरूप में देख पाते हैं|

125. अगर व्यक्ति से कोई गलती हो जाती है तो कोशिश करें कि उसे दोहराऐं नहीं, उसमें आनन्द ढूँढने की कोशिश न करें, क्योंकि बुराई में डूबे रहना दुःख को न्योता देता है।

126. उसने मेरा अपमान किया, मुझे कष्ट दिया, मुझे लूट लिया”-जो व्यक्ति जीवन भर इन्हीं बातों को लेकर शिकायत करते रहते हैं, वे कभी भी चैन से नहीं रह पाते, सुकून से वही व्यक्ति रहते हैं जो खुद को इन बातों से ऊपर उठा लेते हैं|"

127. इर्ष्या और नफरत की आग में जलते हुए इस संसार में खुशी और हंसी कैसे स्थाई हो सकती है? अगर आप अँधेरे में डूबे हुए हैं तो आप रौशनी की तलाश क्यों नहीं करते| 

128. व्यक्ति खुद ही अपना सबसे बड़ा रक्षक हो सकता है; और कौन उसकी रक्षा कर सकता है? अगर आपका खुद पर पूरा नियंत्रण है, तो आपको वह क्षमता हासिल होगी जिसे बहुत ही कम लोग हासिल कर पाते हैं|

129. एक अनुशासन हीन मन जितना अवज्ञाकारी कुछ भी नहीं होता और एक अनुशासित मन जितना आज्ञाकारी भी कुछ भी नहीं है|

130. दुनिया का सबसे बड़ा दुःख अलग-थलग रहने में ही है और दया भाव में दुनिया की असली ताकत बस्ती है|

Buddha Quotes in Hindi

131. सच्चाई के रास्ते पर चलते हुए इंसान दो ही तरह की गलतियां कर सकता है एक है कि रास्ते पर आखिर तक ना चलना और दूसरा के शुरुआत ही ना करना|

132. जिस तरह से जीवन को प्रेम करने वाला व्यक्ति जहर से बचता है उसी तरह से बुरे कर्मों से बचें|

133. हमारे दुख और घाव तभी ठीक होते हैं जब हम उन्हें करुणा से छूते हैं|

134. जिस व्यक्ति के विचार मैले हैं वह लापरवाह है और धोखे से भरा हुआ है तो वह गेरुआ वस्त्र कैसे पहन सकता है, वह व्यक्ति जिसने खुद पर नियंत्रण हासिल कर लिया है ओजस्वी है स्पष्ट है सच्चा है वही गेरुआ वस्त्र पहन सकता है|

135. जो व्यक्ति सच्चाई की तलाश नहीं करते वो जीवन जीने के असली उद्देश्य भटक गए हैं|

136. सच्चाई को अपनी जमीन बनाएं| सच्चाई को अपना घर बनाएं क्योंकि दुनिया में इससे बड़ा कोई घर नहीं है|

137. आप रास्ते पर तब तक नहीं चल सकते जब तक कि आप खुद वह रास्ता नहीं बन जाते|

138. वह व्यक्ति जो जीवन में केवल सुखों की तलाश करता है जिसकी इंद्रियां अनियंत्रित है जो खाने के लिए जीता है - आलसी है और कमजोर है| लालच उसको उसी प्रकार से गिरा देता है जैसे कि एक तूफान एक कमजोर पेड़ को तोड़ देता है|

139. संसार में बुराई भी होनी चाहिए तभी तो अच्छाई उसके ऊपर जीत हासिल करेगी|

140. सभी के प्रति सेवाभाव रखें चाहे वह गरीब हो या अमीर हो; हरेक की अपनी पीड़ा है| कुछ की पीड़ा अधिक है कुछ की कम|

141. मैं कभी नहीं देखता कि क्या किया गया है; मैं केवल देखता हूं कि क्या किया जाना बाकी है।
142. हम जो भी शब्द बोलते हैं उनका चुनाव हमें बड़ी सावधानी से करना चाहिए क्योंकि उन शब्दों को सुनने वाले व्यक्तियों पर उनका प्रभाव पड़ता है फिर चाहे वह अच्छा हो या बुरा| 

143. ये पाँच चीजें आपको बंधन में बाँध देती है : रूप, भावना, धारणा, आवेग और चेतना। 

144. सभी चीजें न तो पुरुष है और न ही महिला। 

145. जीवन की यात्रा में विश्वास आपको पोषण देता है, अच्छे काम एक घर की तरह हैं, ज्ञान दिन की रोशनी की तरह है और सचेत रहना रात को आपको सुरक्षा देता है। यदि मनुष्य शुद्ध जीवन जीता है, तो कोई चीज उसे नष्ट नहीं कर सकती है।

146. हर शुरू होने वाली चीज का अंत होता है| अगर आपने इस बात को जान लिया तो फिर सब कुछ अच्छा ही होगा| 

147. ध्यान कीजिये। विशुद्ध रूप से जियें। शांत रहें। अपना काम निपुणता से करें। चाँद की तरह, बादलों के पीछे से बाहर निकलकर अपनी रोशनी बिखेरिए| 

148. हमेशा यह समझने का प्रयास कीजिए कि कष्ट और बीमारियाँ के पीछे कौन सा कारण हैं - और फिर अपने रास्ते पर चलते हुए, स्वस्थ और तंदरुस्त रहने का लक्ष्य रखें।" 

149. कल्पना कीजिए कि आपके सिवा दुनिया में हर व्यक्ति ज्ञानी है। वे सभी आपके शिक्षक हैं और हरके आपकी मदद करने के लिए वही चीजें कर रहा है जिसकी आपको जरूरत है।" 

150. अशुद्ध मन और परेशानी के साथ बोलें या काम करें और फिर आप देखेंगे कि परेशानियां आपके पीछे लग जाएंगी ।" 

Mahatma Buddha Quotes in Hindi

151. एक कुत्ते को सिर्फ इसलिए एक अच्छा कुत्ता नहीं माना जा सकता क्योंकि वह अच्छा भौंकता है। उसी तरह से एक आदमी को सिर्फ इसलिए एक अच्छा आदमी नहीं माना सकता क्योंकि वह अच्छा बोलता है।" 

152. किसी बहस में जैसे ही आपको गुस्सा आने लगे, समझ जाएँ कि अब आप सच जानने की बजाय अपनी बात को सही साबित करने के लिए लड़ रहे हैं| 

153. ज्ञानी लोगों का अनुसरण कीजिये और फिर आपकी बुद्धि का प्रकाश, मणि की तरह अँधेरे में भी चमकेगा। 

154. अपनी समझ के द्वारा अपने मन को यहाँ और अभी आजाद कीजिये; आप जान जायेंगे कि इच्छा का ख़त्म हो जाना ही संन्यास है|   

155. एक मूर्ख, अपने कठोर भाषण से लोगों को धमकाकर, यह सोचता है कि उसने एक लड़ाई जीत ली है, लेकिन असल में जिस व्यक्ति में सहनशीलता होती है वही विजयी होता है।

156. दोस्ती करना -  धन का निर्माण करने जैसा है, दोस्ती कायम रखना - धन को बनाए रखना है और दोस्ती को खत्म करना - धन को समाप्त करना है। 

157. जो गलत है उसे करने के बजाय कुछ नहीं करना ही बेहतर है। क्योंकि आप जो कुछ भी करते हैं अपने साथ ही करते हैं| 

158. हम अपने विचारों से आकार लेते हैं; जैसा हम सोचते हैं, वैसे हो जाते हैं। जब मन शुद्ध होता है, तो आनंद एक परछाई की तरह होता है जो कभी साथ नहीं छोड़ता। 

159. जीवन की एकमात्र वास्तविक विफलता यह है कि आपको जो सही लगता है वह आप नहीं करते| 

160. एक आदमी को सिर्फ इसलिए बुद्धिमान नहीं कहा जा सकता क्योंकि वह लगातर बोलता है; जो व्यक्ति शांतिपूर्ण, प्रेमपूर्ण और निडर होता है वही वास्तव में बुद्धिमान कहलाता है। 

161. अगर आपको कोई व्यक्ति मिलता है जोकि बुद्धिमान है, अच्छे निर्णय लेता है और अच्छे काम करता है; तो उसे अपना दोस्त बना लीजिए| 

162. आपका सबसे बड़ा दुश्मन आपको उतना नुकसान नहीं पहुंचा सकता जितना आपके अपने अनियंत्रित विचार।  

163. एक बार अपने विचारों को आपने साध लिया, तो कोई भी आपकी उनके जैसी मदद नहीं कर सकता, यहां तक कि आपके पिता या आपकी मां भी नहीं। 

164. विचारहीन मत बनिए, बल्कि अपने विचार को देखें! अपने आप को बुरे रास्ते से उसी तरह से बाहर निकालें  जैसे कीचड़ में डूबा हुआ हाथी निकलता है| 

165. झूठ बोलने से बचना अनिवार्य है।

166. परिवार एक ऐसी जगह है जहां मन एक दूसरे के संपर्क में आते हैं। अगर ये मन एक दूसरे से प्यार करते हैं तो घर फूलों के बगीचे के समान सुंदर होगा। लेकिन अगर ये मन एक दूसरे के साथ लड़ते हैं तो फिर घर एक ऐसे तूफान की तरह बन जाता है जो बगीचे में कहर ढाता है। 

167. कुछ भी विश्वास न करें, चाहे आपने इसे कहीं भी पढ़ा हो, या जिस भी व्यक्ति ने इसे कहा हो, फिर चाहे मैंने ही इसे क्यों न कहा हो| जब तक की यह आपकी अपनी समझ और आपके सामान्य ज्ञान से मेल नहीं खाता| 

168. यदि आप किसी व्यक्ति के करीब हैं, तो उसमें कुछ है जो आपका एक हिस्सा है। क्योंकि जो हमारा हिस्सा नहीं है वह हमें परेशान नहीं करता है। 

169. विश्वास इस दुनिया में एक आदमी के लिए सबसे अच्छा धन है। धार्मिकता जब अच्छी तरह से अभ्यास की जाती है तो खुशी मिलती है। सत्य स्वादों में सबसे मीठा है। ऐसा कहा जाता है कि बुद्धि से जीने वाले का जीवन सबसे अच्छा होता है।

170. हर उस चीज का अंत होता है जिसकी शुरुआत होती है। इसे समझ जाएँ और सब ठीक हो जाएगा। 

171. यदि किसी भी कारण से मांस नहीं खाया जाता है, तो जीवन का कोई नाश नहीं होगा।"

172. हमारे अलावा हमें कोई बचा नहीं सकता, कोई ऐसा नहीं कर सकता और न ही कभी कर पायेगा| हमें खुद ही इस रास्ते पर चलना होगा, बुद्ध का काम केवल रास्ता दिखाना है|

173. आइए हम उठें और आभारी रहें, क्योंकि अगर हमने आज बहुत कुछ नहीं सीखा, तो कम से कम हमने थोड़ा सीखा, और अगर हमने थोड़ा नहीं सीखा, तो कम से कम हम बीमार नहीं हुए, और अगर हम बीमार हो गए, कम से कम हम तो नहीं मरे; तो आइए हम सब आभारी रहें। 

174. हज़ारों लड़ाइयाँ जीतने से बेहतर है कि खुद को जीत लिया जाए। फिर जीत आपकी है। इसे आप से नहीं लिया जा सकता, न स्वर्गदूतों द्वारा और न ही राक्षसों द्वारा, स्वर्ग या नरक द्वारा। 

175. पसंद-नापसंद, जुनून और इच्छा, कामुकता और वासना, दु:ख और भय से परे जाओ, अपने आप को मोह से मुक्त करो। 

176. जिसने अपने आप को पाप से शुद्ध कर लिया है, वह सभी गुणों में अच्छी तरह से स्थिर है, और संयम और सच्चाई को भी मानता है, वह वास्तव में केसरी रंग की पोशाक के योग्य है। 

177. अपने मन में संतुलन का विकास करें| आपको हमेशा प्रशंसा और दोष मिलता रहेगा, लेकिन मन की स्थिति को प्रभावित न होने दें: शांति का पालन करें,  घमंड न करें। 

178. अपनी एक तय राय रखने वाले लोग एक दूसरे को परेशान करते हुए इधर-उधर घूमते रहते हैं। 

179. अपने शरीर को कपड़ों से ढँककर और पेट को निवाला खिलाकर संतुष्ट होकर मैं जहाँ कहीं  भी गया, अपना सारा सामान लेकर चल पडा। 

180. अपने आप से प्यार करें, अपने आज को देखें, कल को देखें। पहले खुद उस रास्ते पर चलें, फिर दूसरों को सिखाएं – और इस तरह से दुःख को हराएं| 

181. जो आप सोचते हैं, वो आप बन जाते हैं| जैसा आप महसूस करते हैं, उसे आप आकर्षित करते हैं| जैसी कल्पना आप करते हैं उसे ही आप साकार करते हैं| 

182. हमारे ही जरिए बुराई होती है, हम खुद ही दर्द सहते हैं| हम खुद को ही गलत करने से रोक सकते हैं, हम खुद ही पवित्र बन सकते हैं|

183. हमारे जीवन में, बदलाव को नहीं रोका जा सकता, हानि को नहीं रोका जा सकता| हम इन बदलावों को जितनी सरलता और सहजता से स्वीकार कर लेते हैं, उसी से हमारी खुशी और आजादी तय होती है|   

184. खाली बैठना मृत्यु का एक छोटा रास्ता है और मेहनती होना जीवन जीने का एक तरीका है; मूर्ख लोग आलसी होते हैं, बुद्धिमान लोग मेहनती होते हैं। 

185. इस मार्ग से अतीत, वर्तमान और भविष्य के बोधिसत्वों को बचाया गया है, बचाया जा रहा है, और बचाया जाएगा। 

186. बुद्ध प्राणियों को स्वयं की धारणा से दूर करते हैं, और फिर शून्यता के माध्यम से उन्हें संसार से मुक्त करते हैं।  

187. भिक्षुओं, एक साधारण अनुयायी को पाँच प्रकार के व्यवसाय में संलग्न नहीं होना चाहिए। कौन से पांच? हथियारों का कारोबार, इंसानों का कारोबार, मांस का कारोबार, नशीले पदार्थों का कारोबार और जहर का कारोबार.

188. हमें बाहरी दुनिया में तब तक शांति नहीं मिल सकती जब तक हम खुद के साथ शांति से रहना नहीं सीख लेते| 

189. विश्वास करो, ध्यान करो, देखो। किसी को नुक्सान नहीं पहुँचाओ। किसी पर दोष न लगाओ। धर्म के प्रति जागो और सभी दुखों से अपने आप को मुक्त करो। 

190. पवित्र आखों से, इंसानों से ऊपर, बुद्ध चेतनाओं को देखते हैं जैसे-जैसे वे गुजर रही होती हैं या फिर आ रही होती हैं|   

191. आकाश में पूरब और पश्चिम का भेद नहीं है। लोग अपने मन से भेद पैदा करते हैं और फिर उन्हें सच मानते हैं।  

192. आपको अपने क्रोध के लिए दंडित नहीं किया जाएगा, क्रोध ही आपको दंड देगा| 

193. दूसरे जो कहते हैं उस पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। अपने लिए देखें कि क्या संतोष, स्पष्टता और शांति लाता है। यही वह मार्ग है जिस पर आपको चलना है। 

194. सब कुछ उभरता है और फिर मिट जाता है। जब आप इसे समझ जाते हैं, तो आप दुख से ऊपर उठ जाते हैं। 

195. जब आपको एहसास होगा कि सब कुछ कितना परफेक्ट है तो आप आसमान की तरफ सिर उठाकर हंस देंगे। 

196. जब आप चलते हैं और खाते हैं और यात्रा करते हैं, तो पूरी तरह से उन पलों को जियें। नहीं तो आप अपने जीवन का अधिकांश समय खो देंगे। 

197. यह मनुष्य का अपना मन है, न कि उसका दुश्मन या उससे इर्ष्या रखने वाला, जो उसे बुरे रास्ते पर ले जाता है| 

198. सब कुछ समझने के लिए सब कुछ माफ़ करना होता है| 

199. सच्चा प्यार समझ से पैदा होता है| 

200. मनुष्य के रूप में जन्म लेना कठिन है, और यह जीवन जीना भी कठिन है। सच को सहन करना कठिन है; और बुद्ध के रूप में जन्म लेना और भी कठिन है|

गौतम बुद्ध के बारे में और जानकारी

More resources about Gautam Buddha Quotes

टिप्पणियाँ